नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नाहन न0-1 ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू व होटल उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वह विभागीय बिल वितरक के साथ सहयोग कर 31 दिसम्बर से पहले ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि नाहन शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए सर्वे के साथ मीटर भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी के लिए रह जाता है तो वह आधार काॅपी व बिल लेकर विद्युत उपमंडल कार्यालय रानीताल में आकर ई-केवाईसी करवा सकता है।
उन्होंने ई-केवाईसी के लिए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19