नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)। जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित सांस्कृतिक दलो ने आज विकास खण्ड तिलोरधार की ग्राम पंचायत शमाह पामटा व बलदवा बोहल खुईनल, विकास खण्ड संगडाह के घंडूरी व भवाई तथा विकास खण्ड राजगढ के राजगढ व शलाणा के बेहड गांव में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाई ।
इस दौरान कलाकारों ने गीत व नाटक द्वारा बताया कि प्रदेश सरकार डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में सरकार गांव के द्वार, हिम गगां योजना, राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल व मुख्य मंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता राशि प्रदान किए जाने की विस्तृत जानकारी दी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
