नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 26 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 27 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड के नये बने भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित करेंगे तथा 28 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोग बनेडी के नये बने भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित करेगें।
प्रवक्ता ने बताया कि 29 दिसम्बर को विधानसभा उपाध्यक्ष दीद बगड़ ग्राम पंचायत के नये चमियाणा सम्पर्क मार्ग का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित करेंगे तथा 30 दिसम्बर को गांव कून के लिए एम्बुलेंस योग्न बनी नये मार्ग का उद्घाटन करने के बाद गांव कून में जनसभा को संबोधित करेंगे और 31 दिसम्बर को बोगधार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार के नये भवन तथा नवनिर्मित बीओ (फाॅरेस्ट) आॅफिस-कम-रजिडेंस का लोकापर्ण करने के उपरान्त बोगधार, ग्राम पंचायत शामरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Sunday, June 7
