नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के नाहन-कालाआंब मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। पंजाब रोड रोडवेज की यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे एक बड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।हादसे के बाद ट्रक चालक भीतर ही फंसा रहा। बस की सवारियों और अन्य लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। उसके बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। हादसा आंबवाला के समीप पेश आया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
