शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगर निगम शिमला अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहा है। यह वाहन कई अधिकारियों को दिए जाने हैं। बता दें कि निगम के स्वास्थ्य विभाग के लिए यह वाहन खरीदे जाएंगे, जो कि हर वार्ड से कूड़ा ढोने का काम करेंगे। इन वाहनों के आने से नगर निगम के हर महीने 13 लाख की बचत होगी, क्योंकि जो पैसा अभी पेट्रोल और डीजल पर खर्च हो रहा है उसे अन्य कामों के प्रयोग में लाया जाएगा। वाहनों की खरीद के लिए प्रोपोजल तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। निगम के जिन वाहनों को 15 साल पूरे होने वाले हैं उनके बदले इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदा जाएगा। नगर निगम कमिश्नर भूपेंद्र सिंह अत्री का कहना है कि वाहनों की खरीद के लिए एक बार पैसा खर्च होगा, लेकिन इसके बाद हर महीने निगम के लाखों की बचत होगी। इसके साथ ही निगम की मासिक बैठक में भी चर्चा के लिए यह प्रोपोजल लाया जाएगा।
Breakng
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
- जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
- जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
- संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
- चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
Monday, July 7