नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-भाजपा देशभर में तचं गौरव अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा मण्डल पांवटा साहिब ने संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इस दौरान संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान के प्रति उपस्थित कार्यकर्ताओं समेत लोगों को जानकारी दी गई। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान की किताब हाथ में उठाकर जगह-जगह जनसभाओं में कोरा झूठ बोला और जनता को संविधान बदलने व संविधान खतरे में होने को लेकर भ्रमित किया।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार संविधान को लेकर जनता को उकसाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि आज तक संविधान में 106 संशोधन हुए हैं जो कांग्रेस पार्टी ने अपने लाभ के लिए किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जो संशोधन संविधान में किए गए, वह देश हित मेंहदी के किए गए हैं।