Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सिरमौर का सिंहटू नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र
    सिरमौर

    गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सिरमौर का सिंहटू नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र

    By Himachal VartaJanuary 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में पहली बार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति का सिंहटू नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के कलाकारों की ओर से जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पांच हजार से अधिक कलाकार एक ताल स्वर में विभिन्न प्रकार के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति देंगे।

    इस प्रदर्शन को संस्कृति मंत्रालय की ओर से 24 जनवरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर अन्य नृत्यों के साथ सिंहटू के मुख्य आकर्षण शेर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा रीछ, राल, बणमानुश, पंछी आदि के मुखौटों को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    सिंहटू नृत्य की प्रस्तुति गणतंत्र दिवस में पहली बार होने जा रही है। सांस्कृतिक परेड में सिंहटू नृत्य के अलावा प्रदेश की कुल्लूवी, सिराजी व सिरमौरी नाटी में लगभग 200 कलाकार सांस्कृतिक परेड का हिस्सा बनेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.