Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    • सिरमौर पुलिस की स्मैक और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    • सांसद सुरेश कश्यप ने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    • करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
    • जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 7 दिनों के भीतर करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • मेडिकल कॉलेज को लेकर अजय सोलंकी ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की : बिंदल
    सिरमौर

    इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की : बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 25, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधितंकरते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमारी खूबी है और जो गणतंत्र है उस संविधान के दायरे में रहकर के चलता है, जिस संविधान को डॉ भीमराव अंबेडकर ने बनाया वो संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए देश के विकास के लिए हर जाति, धर्म, संप्रदाय के संपूर्ण व्यक्तियों के लिए सभी प्रकार की संभावनाए संविधान के अंदर मौजूद है। इसके लिए हम डॉ अंबेडकर और उनकी टीम को शत शत नमन करते हैं, हम आज आपके माध्यम से प्रदेश की जनता के ध्यानार्थ लाना चाहते हैं कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने सदा ही उनकी उपेक्षा की उनकी, अवहेलना की और उनको अपमानित करने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया । 1947 में देश आजाद हुआ, 1949 में 26 नवंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की प्रति तात्कालिक राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को हैंड ओवर की और 26 जनवरी 1950 को यानी 75 साल पहले मेरे देश में इस संविधान के अनुसार गणतंत्र प्रारंभ हुआ। परंतु संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर जिनको हम कह सकते हैं उस समय के सर्वाधिक और इंटेलिजेंट व्यक्ति थे उनको नेहरू की कैबिनेट से बाहर जाना पड़ा, उनके ऊपर उस प्रकार की स्थितियां खड़ी कर दी के उनको नेहरू के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देना पड़ गया। अंबेडकर देश के नेता थे, मार्गदर्शक थे और कैसे देश आगे बढ़ेगा उसको उन्होंने पूरी तरह से उस पुस्तक में उतार दिया था। परंतु ऐसे महान शख्सियत को 1952 चुनाव में हराने के लिए नेहरू ने पूरी ताकत झोंक दी, स्वयमेव उनके खिलाफ प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र के अंदर वह पहुंचे ताकि डॉ अंबेडकर पार्लियामेंट में प्रवेश ना कर सके। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी उस संविधान की दुहाई दे रही है जिस संविधान को बनाने वाले की उन्होंने उपेक्षा की। कांग्रेस उस दलित समाज की दुहाई दे रही है जिस दलित समाज को उत्थान की ओर अग्रसर करने का काम डॉ भीमराव अंबेडकर ने किया आज के दिन हम इस बात को हिमाचल प्रदेश के जनमानस के सन्मुख लाने का प्रयास कर संविधान की किताब को दि एक खोखला नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास राहुल गांधी कर रहे है। हम याद कराना चाहते हैं कि उस संविधान के प्रस्तावना जो उसका उद्देश का है उसके अंदर बदल करने का काम नेहरू गांधी परिवार से इंदिरा गांधी ने किया, डॉ अंबेडकर धर्म के आधार के ऊपर आरक्षण के पूर्णत विरुद्ध थे उसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अनेक अनेक स्थानों के ऊपर धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की और इसको इंप्लीमेंट करने का प्रयास किया, जो सर्वोच्च न्यायालय में स्ट्राइक डाउन हुआ। लगभग 65 बार धारा 365 का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस, सरकारों को बारबार तोड़ने वाली कांग्रेस को संविधान की दुहाई दे रही है। इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को करते हुए देश में आपातकाल लगाया, संविधान की धज्जिया उड़ा दी, मीडिया के ऊपर प्रतिबंध लगाया, अखबारों को बंद कर दिया, मीडिया कर्मियों को जेल की काल कोठड़ी के पीछे डाल दिया लोकतंत्र की हत्या कर दी। एक लाख से अधिक और नेताओं को जेल में डाल दिया और पांच साल में होने वाला चुनाव उसको बदलकर छे साल में कर दिया। ये उस संविधान की दुहाई दे रहे है, उस संविधान के अंदर केवल और केवल कांग्रेस को लाभ हो उस दिशा में परिवर्तन किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    • सिरमौर पुलिस की स्मैक और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    • सांसद सुरेश कश्यप ने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    • करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
    • जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 7 दिनों के भीतर करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.