Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    • सिरमौर पुलिस की स्मैक और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    • सांसद सुरेश कश्यप ने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    • करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
    • जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 7 दिनों के भीतर करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • मेडिकल कॉलेज को लेकर अजय सोलंकी ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, May 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल के कार्यों का काट रहे हैं फीता-डा. बिन्दल
    सिरमौर

    कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल के कार्यों का काट रहे हैं फीता-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJanuary 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राजनैतिक लाभ लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाये गये  संस्थानों के भवनों का फीता काट कर इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि जिस प्रकार नाहन विधानसभा क्षेत्र की सुरला पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन कर कांग्रेस पार्टी इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वास्तव में वास्तुस्थिति यह है कि सुरला के लोगों  के साथ कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने घोर अन्याय किया।
    डा. राजीव बिन्दल ने यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि सुरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लगभग 30 वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था, जिसे सुरला से कहीं और बदल दिया गया। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने पर सुरला पी.एच.सी. स्वीकृत करवा कर इसे 2018 में शुरू किया गया।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरला के लिए वर्ष 2019 में भवन निर्माण को स्वीकृति करवाकर वर्ष 2022 तक निर्माण पूर्ण कर दिया गया। जबकि कांग्रेस ने इसे 2 वर्षों तक लम्बित रखा और अब इसका राजनैतिक लाभ लेने के लिए उदघाटन कर कांग्रेस सरकार को इसका श्रेय दिया जा रहा है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में  पी.एच.सी. सुरला, पी.एच.सी बर्मा पापडी, पी.एच.सी. शम्भूवाला, पी.एच.सी कोलर, पी.एच.सी. सैनवाला-मुबारिकपुर, पी.एच.सी. त्रिलोकपुर व पी.एच.सी. पंजाहल इस प्रकार 7 नई पी.एच.सी. खोली गई जिसमें से 3 पी.एच.सी. कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने बंद कर दी।
    उन्होंने कहा कि पी.एच.सी. माजरा का नया भवन, पी.एच.सी. बनेठी का नया भवन, पी.एच.सी बर्मा पापडी का नया भवन, पी.एच.सी. कोलर का नया भवन, पी.एच.सी सुरला का नया भवन, पी.एच.सी रामपुर भारापुर का नया भवन हमारी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि पी.एच.सी जमटा का भवन निर्माण कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अनेक हैल्थ सेंटरों के नए भवन भाजपा सरकार में बनाए गए और जनता का समर्पित किये गये।
    उन्होंने कहा कि भारापुर पी.एच.सी. को सी.एच.सी. बनाया गया था उसे भी कांग्रेस सरकार ने बंद करवा दिया। यही नहीं सिरमौर जिला का अति महत्वपूर्ण नाहन मैडिकल कालेज का निर्माण तेज गति से चल रहा था उसे भी बंद करवा कर अन्य स्थान पर शिफट करने का पडयंत्र चलाया जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नए संस्थान खोलना तो दूर की बात, पुराने संस्थान बंद करके मरीजों को परेशान करने का काम चला हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार के कार्यों का फीता काटकर कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार बनते ही जनहित के संस्थानों को क्यों बंद कर दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    • सिरमौर पुलिस की स्मैक और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    • सांसद सुरेश कश्यप ने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    • करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
    • जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 7 दिनों के भीतर करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.