नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707, पांवटा से गुम्मा तक सड़क को चैड़ा करने के दौरान होने वाले नुक्सान के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को सडक चैडा करने के दौरान प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को होने वाले नुक्सान को शीध्र अतिशीध्र ठीक करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707, पांवटा से गुम्मा सड़क का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है तथा 20 प्रतिशत कार्य किया जाना शेष रह गया है जिसे शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने मोर्थ के अधिकारियों को शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ साथ इस कार्य के दौरान जल शक्ति ंविभाग की सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं, प्राकृतिक जल स़्त्रोतों तथा स्थानीय सड़कों को हुए नुक्सान को जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य के दौरान इस मार्ग पर यातायात को सुचारू रखने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को यातायात में कोई असुविधा न हो।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल, खनन अधिकारी सिरमौर कुलभुषण शर्मा,, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग जगबीर वर्मा, मोर्थ के पीडी साश्वत माहापात्रा, हरजीत सिंह, जीसी सत्या, वी श्रीनिवास राव, शिकायत कर्ता व समाजसेवी नाथु राम उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
