Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»जमीनी विवाद में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
    ताजा समाचार

    जमीनी विवाद में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम

    By Himachal VartaFebruary 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मंडल में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ से घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया है।

    पुलिस ने व्यक्ति से मारपीट करने वाले पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती पत्नी भूराराम निवासी गांव खारा डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दी कि 22 जनवरी को जब यह अपने पशुशाला में थी।

    तो इसी दौरान इसके जेठ का लडका सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा आई और इसके साथ बहसबाजी करने लग गए। साथ ही कहने लगे कि तुमने हमारी खेत की ढौल फाड़ दी है, कुछ देर बाद इसका पति भूराराम वहां आ गया।

    सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा ने इसके पति के साथ लात मुक्को से मारपीट की। जिस पर भूराराम का मेडिकल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर घायल भूराराम को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज रैफर किया था।

    उसके बाद मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, काफी समय तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहा। कुछ दिन पहले ही पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होने के बाद से भूराराम घर पर ही था, जहां पर शनिवार शाम को दम तोड़ दिया।

    भूराराम की मृत्यु मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई है। जिस आधार मारपीट के आरोपी 34 वर्षीय सोमचन्द पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव खारा डाकघर जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर व उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया गया।

    उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के ़द्वारा अब मामला मारपीट से बीएनएस 103 के तहत दर्ज कर मामला हत्या में दर्ज कर दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.