पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
शहितेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मंडल में जिन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है वह लगातार पार्टी को मजबूत करने समेत पार्टी एवं राष्ट्रीय हित में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और भारतीय जनता पार्टी को एक नई मजबूती मिली है।आज समाज में नशे का प्रचलन बढ़ गया है। मंडल स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के मकसद से अभियान चलाया जाएगा ।