नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद डीसी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड में है। लगातार शहर में बढ़ते बेसहारा पशुओं के पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में बेसहारा पशुओं से जहां सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा था तो वहीं चारों तरफ गंदगी का आलम था।
यह बेसहारा पशु राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे थे लेकिन अब नगर परिषद द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए मुहिम तेज कर दी गई है। मीडिया से रूबरू हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि बीते दिनों की अगर बात करें तो लगातार शहर में भी सहारा पशुओं की संख्या में इजाफा हुआ था यातायात प्रभावित करने समेत यह बेसहारा पशु गंदगी फैलाने में भी पीछे नहीं थे।