नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मण्डलों की बैठकें नाहन में आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव और सिरमौर जिला प्रभारी डेजी ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रही बैठक के दौरान हाल में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए नए पदाधिकारीयो की उनके परिचय के साथ चर्चा हुई।
डेजी ठाकुर ने कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी हुई है भाजपा एकमात्र संविधान को मानने वाली पार्टी है और संविधान के मुताबिक ही पार्टी के भीतर चुनावी प्रक्रिया अमल में लाई जाती है।
डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 27 मार्च को भाजपा हिमाचल विधानसभा का घेराव करेंगी इस दौरान जनाक्रोश रैली का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। विधानसभा घेराव में सिरमौर जिला से भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा हुई है जिससे लोग अब डर के साए में जी रहे हैं और यही कारण है कि आम जनता प्रदेश सरकार से आक्रोशित है।
बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, बाला सुंदरी नाहन मंडल के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महामंत्री राजीव चौधरी,
धारटी नाहन मंडल के संजय पुंडीर,महामंत्री वीरेंद्र, ,माता कटासन नाहन मंडल के अध्यक्ष मलकीत चौधरी, महामंत्री अमित गुप्ता,अमर सिंह, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।