नाहन ( हिमाचल वार्ता)शहर के ऐतिहासिक रानी ताल बाग़ में आतंक फैला रहे आवारा कुत्तों के हमले में यहां पाली जा रही बतखों में एक दिन में दो बताखें उनकी भेंट चढ़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों के झुंड ने इनको नोंच डाला। कुत्तों के हमले का एक मादा बत्तख भी शिकार बनी जो आने वाले कुछ दिनों में अंडे देने वाली थी।
जानकारी के अनुसार कुतों ने पहले हमला बीते दिन तड़के किया जब एक बतख को मार कर हजम कर लिया। दूसरी बार रात्रि 11 बजे के बाद इन कुतों ने फिर एक बतख पर हमला किया जिसकी मौत हो गई।
इस मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि इस घटना की जांच होगी। बाग़ में तैनात कर्मचारियों से जवाब तलबी की जाएगी ।
Breakng
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
Wednesday, September 30
