Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के हलांह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ शुरू
    सिरमौर

    सिरमौर के हलांह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ शुरू

    By Himachal VartaApril 20, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले के लादी क्षेत्र के ग्राम हलांह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ का भव्य अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

    पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान हलांह यशपाल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान धर्म सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह चौहान, पंचायत सचिव नेत्र सिंह ठाकुर, कुंदन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, दौलत राम चौहान,

     

    मनीराम ठाकुर, बंसी राम ठाकुर, रणसिंह नंबरदार एवं प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस शांत महायज्ञ में भीब के विजट महाराज, बिजौर के महासू देवता एवं लोजा की कुजियाठ माता विशेष रूप से पधार रहे हैं।

     

    इन सभी प्रमुख देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिलने से श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा और भक्ति का संचार हो रहा है।

     

    ग्राम निवासी हलांह के लोगों ने इस पवित्र अनुष्ठान में अपने भाईचारे के लोगों को भी बड़े प्रेम से आमंत्रित किया है। जिसमें चौपाल क्षेत्र के हलाउ, शिलाई क्षेत्र के गांव माशु, गांव कांटि, रेणुका क्षेत्र के गांव जरग, गांव दाणा, लादी क्षेत्र के गांव किणु एवं गांव पनोग के अतिरिक्त आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग शामिल होने के लिए पहुँच रहे हैं।

     

     

     

    यह शांत महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है, साथ ही इसका उद्देश्य क्षेत्र के अधिष्ठात्री देवी-देवताओं को प्रसन्न करना भी है। यह प्राचीन प्रथा सदियों से चली आ रही है और क्षेत्र के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है। ग्रामीण इस उत्सव का पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।  ग्राम निवासी हलांह के लोगों ने ठारी माता शांत महायज्ञ अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक और उत्कृष्ट प्रबंध किए हैं, जिससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छाया हुआ है और लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह महायज्ञ निश्चित रूप से क्षेत्र में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.