नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)वीरवार को सिरमौर प्रेस क्लब के सदस्यों ने क्लब के महासचिव सतीश शर्मा की अगुवाई में जिला सिरमौर की नवनियुक्त डीसी प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्लब की ओर से डीसी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया और पदभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। 2015 बैच की IAS प्रियंका वर्मा वर्ष 2019 से 2021 तक जिला सिरमौर में एडीसी के पद पर रह चुकी है इसलिए जिला सिरमौर से प्रियंका वर्मा भलीभांति परिचित है। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है इसलिए उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपील की है। इस दौरान सिरमौर प्रेस क्लब के करीब एक दर्जन सदस्य मौजूद रहे।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
