नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में राष्ट्र रक्षा और सैनिकों के साहस को समर्पित एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की पवित्र आहुतियां अर्पित की गईं।
इस महायज्ञ में शहरवासियों ने देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों की सुरक्षा और विजय के लिए महाकाली से आशीर्वाद मांगा। यज्ञ के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर कहा, “यह यज्ञ हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। वे अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं। इस यज्ञ के माध्यम से महाकाली से उनकी शक्ति और साहस में वृद्धि की प्रार्थना की गई।”
उपस्थित प्रमुख लोग
इस धार्मिक आयोजन में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल, पार्षद योगेश गुप्ता, विशाल तोमर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पार्षद नीलम सैनी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सैनी और दुर्गेश चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस यज्ञ के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिला, बल्कि देश के प्रति एकजुटता और सैनिकों के प्रति सम्मान भी प्रदर्शित किया गया