Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
    सिरमौर

    करियर एकादमी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार

    By Himachal VartaMay 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- करियर एकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता का प्रदर्शन किया। छात्र अनुराग ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों में सातवां स्थान  प्राप्त किया।

    41% से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। जिसमे अनुराग ठाकुर ने (99%) के साथ गणित,संस्कृत व कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये |

    इसके अलावा 16 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस में  3 विद्यार्थियों ने गणित में एक विद्यार्थी ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये | अरुण चौहान 98%, वंशिका 97% , देवांश मिश्रा 97%, धैर्य सैनी 97%, यशश्वी 96%, हितेषी 96% पारुल शर्मा 96% आर्यन 96% , भाविका राठी 95%,
    विद्यांश ठाकुर 95%, अक्षिता पराशर ने 95% लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया , जो कि विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल है।

    प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता हमारे छात्रों की कठिन परिश्रम, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है। यह उपलब्धि हमारे स्कूल के लिए गर्व की बात है।

    हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही नहीं, बल्कि छात्रों को एक सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में हम और भी बेहतर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    चेयरमैनएस. एस. राठी ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।निदेशक मधुलिका राठी एवं मनोज राठी ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। मनोज राठी ने यह भी बताया कि, कैरीयर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 9वीं और 10वीं में ही फाउंडेशन क्लासेस की शुरुआत कर देता है।

    जिसमें छात्रों को NEET, JEE तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इससे छात्रों की बुनियाद मजबूत होती है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार किया जाता है|

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.