Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक
    ताजा समाचार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक

    By Himachal VartaMay 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़): – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में जिला सिरमौर में नशा मुक्त भारत अभियान के क्रियानवयन संबधी बैठक आयोजित हुई जिसमें पुलिस, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया।
    उपायुक्त ने जिला स्तर पर नशा मुक्ति अभियान समिति के तहत विस्तृत प्रस्ताव बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए इन विभागों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी अहम योगदान अपेक्षित है।
    बैठक के दौरान जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा ने वर्ष 2025-26 के लिए बनाई गई कार्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला को नशामुक्त बनाने के लिए समिति द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना को नशामुक्त भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार को विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा तथा इसी प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार से नशामुक्त भारत अभियान के तहत वित्तीय सहायता का आग्रह किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिला में बढ़ रही नशे की प्रवृति चिंताजनक है, जिसे रोकने के लिए सभी विभागों को मिल कर कार्य योजना बनाने व उसे धरातल पर क्रियानवित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने में अभिभावकों का सबसे अहम योगदान होता है, इसलिए उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नशे के दुष्परिणामों बारे स्वयं भी जागरूक करें तथा बच्चों में नशे के लक्षण पाए जाने पर उन्हें छुपाएं न, बल्कि नशे की लत छुडाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नशा मुक्ति केंद्रों का सहयोग लें।
    उन्होंने कार्य योजना को लेकर सुझाव दिए कि इस संबध में शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानां पर जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां जिसमें नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, वॉल पेंटिंग, रैली, खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएं।  उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर क्लबों का गठन व ग्राम सभाओं में इस विषय पर चर्चा के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों व युवा मंडलों को भी शामिल किया जाए।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अमिताभ जैन, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद बाली, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, आयुष अधिकारी डॉ. जयदीप, मनोज तोमर (रि0 एचएएस) डॉ. नीरू शबनम(रि0 उप निदेशक पशुपालन) सहित अन्य सरकारी व अर्ध सरकारी सदस्य मौजूद रहे।  ‌
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.