Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»पुलिस लाइन नाहन में 10.60 करोड़ के रेजिडेंस ब्लॉकों का सोलंकी ने किया शिलान्यास
    ताजा समाचार

    पुलिस लाइन नाहन में 10.60 करोड़ के रेजिडेंस ब्लॉकों का सोलंकी ने किया शिलान्यास

    By Himachal VartaMay 27, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए 10.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो रेजिडेंस ब्लॉकों का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी ने किया।

    प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 रेजिडेंस क्वार्टर होंगे, और प्रत्येक ब्लॉक की निर्माण लागत 5.30 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    यह रेजिडेंस क्वार्टर महिला पुलिस थाना नाहन और सदर पुलिस थाना नाहन के कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं।

    शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा, “मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, पुलिस कर्मचारियों के लिए 10.60 करोड़ रुपये की आवासीय सुविधा प्रदान करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    यह रेजिडेंस क्वार्टर पुलिस कर्मचारियों को बेहतर जीवनशैली प्रदान करेंगे और उन्हें अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करेंगे।”
    उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है।

    हम समझते हैं कि वे दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं, और उन्हें अच्छी आवासीय सुविधा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।

    बताना जरूरी है कि इस शिलान्यास स्थल पर पहुंचने के दौरान होमगार्ड बैंड की धुन पर एसपी सिरमौर निश्चिन सिंह नेगी व अन्य पुलिस अधिकारी विधायक अजय सोलंकी का जोरदार स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांता ठाकुर, महिला पुलिस थाना व सदर पुलिस थाना प्रभारी, नगर परिषद नाहन के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.