Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार जा रहे दो दोस्तों की बाइक, एक युवक की मौत
    ताजा समाचार

    शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार जा रहे दो दोस्तों की बाइक, एक युवक की मौत

    By Himachal VartaJune 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- उत्तराखंड के विकास नगर से चूड़धार यात्रा पर जा रहे दो दोस्तों की बाइक शालवी नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक चूड़धार की यात्रा पर जा रहे थे।

    झमराड़ी पुलिस बैरियर से एक किलोमीटर पीछे चकवाली नामक स्थान पर एक बाइक 500 फीट नीचे शालवी नदी में जा गिरी। पीछे वाले बाइक पर सवार नीटू शर्मा ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को नदी से सड़क तक लाया गया। 108 एंबुलेंस की ओर से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उत्तराखंड के जिला देहरादून की तहसील विकासनगर, बाढ़वाला गांव निवासी हर्ष रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल बाढ़वाला गांव के ही नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत दी जाएगी। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.