नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):पांवटा साहिब की कुंजा मंत्रालियों पंचायत निवासी 63 वर्षीय शहजाद खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनकी बेटियों की शादी कराना कठिन हो रहा था, लेकिन शगुन योजना ने उन्हें उम्मीद दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से जानकारी मिलने पर शहजाद ने योजना के तहत आवेदन किया। सरकार ने दोनों बेटियों रिहाना और निलारा की शादी के लिए 31-31 हजार रुपये की सहायता दी, जिससे कुल 62 हजार रुपये की मदद मिली। इस आर्थिक मदद से दोनों बेटियों के विवाह खुशी और सम्मान के साथ सम्पन्न हुए। परिवार का कहना है कि यदि योजना न होती तो इतनी भव्य शादी कराना असंभव था। शहजाद खान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है और समाज में आशा जगा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
