दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ड्राईनैस फूट केयर : एक बाल्टी के चौथाई हिस्से तक ठण्डा पानी भरिए तथा इस पानी में दो चम्मच शहद एक चम्मच हर्बल शैम्पू, एक चम्मच बादाम तेल मिलाकर इस मिश्रण में 20 मिनट तक पांव भीगोइए तथा बाद में पांव को ताजे स्वच्छ पानी से धोकर सुखा लीजिए। कुलिंग मसाज आयल : 100 मि.ली. लीटर जैतून तेल, 2 बूंद नीलगिरी तेल, 2 चम्मच रोजमेरी तेल, 3 चम्मच खस या गुलाब का तेल मिलाकर इस मिश्रण को एयरटाईट गिलास जार में डाल लीजिए। इस मिश्रण को प्रतिदिन पांव की मसाज में प्रयोग कीजिए। इससे पांवों को ठण्डक मिलेगी तथा यह त्वचा को सुरक्षा प्रदापन करके इसे स्वास्थ्यवर्धक रखेगा। आप चाहें तो पैरों पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं। घर के अंदर या बाहर नंगे पैर चलने से बचेंए खासकर अगर आपको संक्रमण का खतरा है। बरसात के मौसम में आप अपने पैरों को साफ करके ही सोएं। याद रखें कि रात को पैर वॉश करके पैरों पर कोई मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो पैरों पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं। पैरों के नाखून छोटे रखें। बड़े नाखूनों में फंसी गंदगी आपको फंगल आदि की समस्या दे सकती है।
पैरों के छोटे नाखूनों में पैरों में गंदगी कम फंसेगी। इस मौसम में सप्ताह में दो बार नाखून काटें और साफ करें। लेखिका अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है।
