नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह की प्रधान देबो देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत मिल्लाह के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है।
उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई ₹ 4,70,471 /- की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत मिल्लाह़ की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव, ग्राम पंचायत मिल्लाह को सौंपना सुनिश्चित करें।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
