Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक*
    कांगड़ा

    विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक*

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    कांगड़ा  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान 21 पात्र लोगों को 13 लाख 14 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे वे गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें।
    इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली यह सहायता लोगों के जीवन में संजीवनी का कार्य करती है।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ दिया जा रहा है।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे इस सहयोग का सदुपयोग कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
    इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार अमनदीप, इंदौरा प्रधान भूपाल कटोच, पूर्व उपप्रधान मनोहर सिंह, पौंग बांध निदेशक डॉ. विशाल, पौंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान तारा चंद,डागला उपप्रधान सुनील सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, केवल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.