Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सड़क, बिजली व संचार सेवाएं बहाल करने पर फोकसः एसडीएम
    मंडी

    सड़क, बिजली व संचार सेवाएं बहाल करने पर फोकसः एसडीएम

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    मण्डी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमण्डल (ना.) बालीचौकी देवीराम ने बताया कि भारी बरसात के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान के दृष्टिगत राहत एवं पुनर्बहाली के कार्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राशन की उपलब्धता सहित आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जा रही है।
    उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित स्थानों पर जाकर नुकसान का आकलन करने के साथ ही राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। गत दिवस प्रशासनिक दल ने ग्राम पंचायत देवधार का दौरा किया, जहां 18 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हें सरकार की ओर से आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य क्षतिग्रस्त संपत्तियों को मनरेगा के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालीचौकी के दूरस्थ गाडा गुशैणी में भी राहत कार्य जारी है। गाडा गुशैणी और चुलाथाच राशन डिपो में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। काऊ और पंजाईं क्षेत्र में भी प्रशासनिक दल ने नुकसान का जायजा लिया।
    उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत काऊ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन स्थानीय राशन डिपो पर पहुँच गया है और राशनकार्ड धारकों को वितरित कर दिया गया है। इसके साथ ही बिजली और मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया गया है। संपर्क मार्ग भी चालू कर दिया गया है।
    देवीराम ने बताया कि ग्राम पंचायत मुराह के प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित किए गए हैं। राशन स्थानीय पीडीएस डिपो पर भी पहुँच गया है और लोगों को वितरित कर दिया गया है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया गया है। क्षेत्र में बाधित जलापूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है। गिरधा खड्ड तक संपर्क मार्ग चालू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत गुराण में भी प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित करने के साथ ही स्थानीय राशन डिपो के माध्यम से लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है। इस पंचायत में भी बिजली और मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया गया है तथा जलापूर्ति बहाल करने का काम जारी है। पंचायत घर तक संपर्क मार्ग बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक दल ने पटवार वृत्त नारायणगढ़ का दौरा भी किया। इसमें ग्राम पंचायत खुहण और सुधराणी में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और लोगों से संवाद कर उन्हें हरसंभव मदद का विश्वास जताया गया। यहां सड़क सम्पर्क, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल सेवा सहित स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.