Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»जलापूर्ति योजनाओं की बहाली में जल शक्ति कर्मियों का कार्य सराहनीय: राजेश धर्माणी
    बिलासपुर

    जलापूर्ति योजनाओं की बहाली में जल शक्ति कर्मियों का कार्य सराहनीय: राजेश धर्माणी

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर, (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भारी बरसात के कारण प्रभावित हुई विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की बहाली में जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिस तेजी के साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं को पुनः शुरू करने के लिए कार्य किया है निश्चित तौर पर यह प्रशंसनीय है। राजेश धर्माणी आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जलशक्ति विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
    उन्होंने विभागीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि भारी बरसात के कारण घुमारवीं जलशक्ति मंडल को विभिन्न पेयजल, सिंचाई एवं सीवरेज परियोजनाओं के प्रभावित होने के कारण लगभग 12 करोड़ रूपये की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई सभी 59 पेयजल आपूर्ति योजनाओं को आंशिक या फिर पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 18 सिंचाई परियोजनाओं के साथ-साथ एक सीवरेज परियोजना की बहाली का कार्य भी प्रगति पर है तथा इन्हे भी जल्द सुचारू तौर पर बहाल कर दिया जाएगा।
    राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी पंचायतों में पेयजल आपूर्ति को आंशिक या फिर पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पुनः सुचारू तौर पर बहाल करने तथा ग्रामीण स्तर पर प्रभावित हुई पेयजल आपूर्ति लाइनों को जल्द दुरूस्त कर सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के भी निर्देश दिये।
    उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी तरह से सजग है। सड़क, पानी, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार बहाल किया जा रहा है ताकि आम जन मानस को हो रही असुविधा से पुनः बाहर निकाला जा सके। इसके अतिरिक्त भारी बरसात के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारी फील्ड में उतरकर निरंतर कार्य कर रहे है ताकि प्रभावितों को समयबद्ध राहत पहुंचाई जा सके।
    बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियन्ता राकेश वैद्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.