Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के दृढ़ निश्चय व अटूट साहस से किन्नौर जिला के निगुलसरी में ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से यातायात बहाल
    किन्नोर

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के दृढ़ निश्चय व अटूट साहस से किन्नौर जिला के निगुलसरी में ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से यातायात बहाल

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के लगातार पांचवे दिन मौके पर डटे रहने के परिणाम आज समस्त लोगों के सामने हैं और नतीजतन यातायात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है।
    श्री जगत सिंह नेगी के अटूट दृढ़ संकल्प व जनता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने के जज़्बे का एक और उद्धारण आज सभी के समक्ष है कि किस तरह तमाम विपरीत व कठिन प्राकृतिक चुनौतियों का सामना हिम्मत व कर्तव्य निष्ठा से पूरा किया जा सकता है। दलदल व विपरीत मौसम की चुनौतियों का सामना राजस्व मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों द्वारा साहस के साथ किया गया और वाहनों की आवाजाही ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से बहाल की गई।
    कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान-बागवान हितैषी सरकार है और बागवानों की साल भर की मेहनत उनकी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्रखर प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कल से मार्ग अधिकांश समय के लिए बहाल किया गया और रात्रि के 10 बजे तक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। आज सुबह 06 बजे से ट्रैफिक पुनः बहाल किया गया और रामपुर की तरफ से पहले सभी वाहनों को निकाला गया।
    जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि ब्लॉक प्वाइंट के संवेदनशील स्थानों में मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ती है जिस कारण वाहनों की आवाजाही में रुकावट होती है, इसलिए उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी संयम बनाए रखें और बहाली कार्य में लगे श्रमिकों व अन्य को अपने धैर्य के माध्यम से सहयोग प्रदान करें और आज यातायात लगभग पूर्णतः बहाल कर दिया जाएगा।
    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि कल दिनांक 12 सितम्बर, 2025 को सायं 06 बजे से 13 सितम्बर, 2025 के प्रातः 06 बजे तक निगुलसरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट की सड़क बंद रहेगी और इस दौरान ब्लॉक प्वाइंट की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा ताकि बिना किसी रुकावट के वाहनों की आवाजाही चालू रह सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि निगुलसरी में वैकल्पिक सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
    इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, युवा कांग्रेस के सदस्यों व महिला कांग्रेस की सदस्यों द्वारा बहाली कार्य में जुटे हुए श्रमिकों, मजदूरों व वाहन चालकों को खाने पीने की सुविधा के साथ-साथ फल भी प्रदान किए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उप मंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.