Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»संजय अवस्थी ने दिग्गल और आस-पास के क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायज़ा
    सोलन

    संजय अवस्थी ने दिग्गल और आस-पास के क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायज़ा

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज दिग्गल में नालागढ़ उपमण्डल के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    संजय अवस्थी ने कहा कि इस क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों, विद्युत उप-केंद्रों, फसलों, कृषि भूमि व जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों को लगातार बारिश से हुए नुकसान का स्टीक आकलन और प्रभावित लोगों को यथा संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
    विधायक ने भूस्खलन और बाढ़ से हुई हानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विकट स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए यथा संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान शुरू किए गए और समय पर आपदा प्रबन्धन कर, प्रदेश की कई अमूल्य संपत्ति को बचाया गया है। उन्होंने प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दैनिक जीवन में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
    उन्होंने कहा कि दिग्गल क्षेत्र के आसपास की 07 ग्राम पंचायतों के 22 संपर्क मार्ग भारी बारिश के दृष्टिगत बंद हो गए थे जिनमें से 19 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है तथा चमदार, झांढू और निसल को भी शीघ्र आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग तथा पशुपालन विभाग को चार दिन के भीतर पशुधन तथा फसलों की क्षति का आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    संजय अवस्थी ने कहा कि इस क्षेत्र के आस-पास पांच पक्के मकान पूर्ण रूप से तथा 22 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। 25 गौशालाएं, 6 कच्चे मकान पूर्ण रूप से तथा 6 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है व चार रसोई घर तथा 100 बीघा कृषि योग्य भूमि को भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को 1.40 लाख रुपए नगद राशि तथा 55 तरपाल फौरी राहत के रूप में वितरित किए गए।
    उन्होंने आपदा से प्रभावित ग्राम पंचायत चमदार के कटल गांव के केसर चंद, दौलत राम तथा गोपाल चंद के नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा फौरी राहत के रूप में 05 हजार रुपए नगद राशि, राशन तथा फर्स्ट ऐड किट प्रदान की।
    उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    उन्होंने समस्त अधिकारियों को राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।
    ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, ग्राम पंचायत पंदल के उप प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत दिग्गल के पूर्व उप प्रधान प्रेम दास, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कुमार विक्की, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ राज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता नालागढ़ परवरसर सिंह, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियन्ता देवेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.