Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर कार्यशाला आयोजित
    सोलन

    पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर कार्यशाला आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 12, 2025
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामले भेजने से पूर्व नियमों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि पेंशन भोगियों को समय पर लाभ मिल सके। मनमोहन शर्मा आज यहां पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निपटारा करना, पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाना एवं हितधारकों के मामलों का समय पर निपटारा करना हैं।
    उपायुक्त ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के नियमों की पूर्ण जानकारी मिल सके।
    वरिष्ठ उपमहालेखाकार जय प्रकाश ने इस अवसर पर पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न विभागों से आए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार करवाया जा रहा है।
    प्रधान महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ लेखाधिकारी जुधिया राम चौधरी, हंस राज हीर, राजेन्द्र चंदेल द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के बारे में जानकारी प्रदान की।
    सहायक लेखाधिकारी सुधीर राणा द्वारा इस अवसर पर लेखों की गुणवत्ता एवं महत्वता पर जानकारी प्रदान की गई।
    इस अवसर पर ज़िला कोषाधिकारी सोलन गोपी चंद शर्मा, प्रधान महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी व पदाधिकारी तथा ज़िला के विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.