Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»*उप-मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में की राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन*
    मंडी

    *उप-मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में की राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन*

    By Himachal VartaSeptember 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    मंडी  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर में सोन खड्ड में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत धर्मपुर में स्थानीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा व मूल्यांकन किया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बाढ़ एवं भारी बारिश से धर्मपुर में शुरूआती आंकड़ों के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपए का नुकसान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम को ही आरंभिक तौर पर लगभग छह करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। निगम की 20 बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें 18 धर्मपुर डिपो तथा एक-एक सरकाघाट व बिलासपुर डिपो की बस शामिल है। बस अड्डे को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि निगम का स्टाफ सुरक्षित है। जलशक्ति विभाग की कई योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। खंड विकास कार्यालय के सारे कंप्यूटर, रिकॉर्ड और फर्नीचर इत्यादि को भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़कों, बिजली बोर्ड सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति व लोगों की निजी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।
    उप-मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी बस योग्य सड़कें खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति भी शीघ्र पूर्ण रूप से बहाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो बसें बस अड्डे से बाहर अन्य जगहों पर थी, उनके माध्यम से मुख्य सड़क मार्गों पर परिवहन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    इससे पूर्व उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे सहित बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से भी संवाद किया और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
    इस दौरान उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठनिया, विधायक चंद्रशेखर, कविता शेखर, एसपी साक्षी वर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, एच.आर.टी.सी की बीओडी के सदस्य धर्मेन्द्र धामी, मुख्य अभियन्ता जलशक्ति रोहित दुबे, पीडब्ल्यूडी प्रमोद कश्यप, एक्सईएन विद्युत संतोष कुमार सहित एच.आर.टी.सी., ग्रामीण विकास और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.