Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक – मनमोहन शर्मा 8वें पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित
    सोलन

    पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक – मनमोहन शर्मा 8वें पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज )।   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक हैं। मनमोहन शर्मा ने आज यहां 8वें पोषण माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में पोषण माह-2025 के तहत ‘सही पोषण स्वस्थ जीवन’ विषय पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत मोटापा कम करने, नमक और चीनी का सीमित सेवन और छोटे बच्चों को खिलाने के सही तरीके पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत समग्र पोषण के बारे में जागरूक करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया जा रहा है। इनमें गांव, खण्ड और ज़िला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम, शिविर और घरेलू दौरे आयोजित किए जा रहे है।
    उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत प्रारम्भिक बचपन की देखभाल, एक मां पेड़ के नाम, शिशु और छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां, पोषण और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की भागीदारी, स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा, एकीकृत क्रिया एवं डिजिटीकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए विशेष पंजीकरण मुहिम इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
    उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को भी पोषण माह से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत ज़िला में एनीमिया की रोकथाम, विकास की निगरानी, पूरक आहार, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे है।
    मनमोहन शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि पोषण माह के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पोषण व स्वास्थ्य की जानकारी पहुंचाई जा सके।
    उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी को पोषण माह की शपथ भी दिलाई

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.