Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एसडीएम ने किया करसोग बाईपास सड़क मार्ग का निरीक्षण, बहाली कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
    मंडी

    एसडीएम ने किया करसोग बाईपास सड़क मार्ग का निरीक्षण, बहाली कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaSeptember 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज )    एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने आज करसोग बाईपास सड़क मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे राहत, पुनर्वास और सड़क मार्ग बहाली कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली सुविधाओं को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

    बादल फटने की घटना से करसोग बाईपास सड़क प्रभावित
    भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण करसोग बाईपास सड़क मार्ग भी
    बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है और सभी भारी वाहन करसोग बाजार से होकर गुजर रहे हैं। जिसके कारण लोगों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास सड़क मार्ग की बहाली कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बहाल होने से जहां करसोग बाजार में यातायात दबाव कम होगा, वहीं लोगों को भी सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
    इसी दौरान, उन्होंने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं का भी निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व संचार जैसी सेवाओं की बहाली कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाना है, इसलिए विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और लोगों को हर संभव राहत सुनिश्चित करें।
    उन्होंने इस मौके पर क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने में प्रशासन और जनता के बीच आपसी सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है। प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है और शीघ्र ही सभी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए प्रयासरत है।

    इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के एक्सियन के.के. शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय राज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.