Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»बिलासपुर में एयरो स्पोर्ट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक
    बिलासपुर

    बिलासपुर में एयरो स्पोर्ट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

    By Himachal VartaSeptember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );-     जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिलासपुर जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा।
    इस समिति के अध्यक्ष डीसी बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे।
    उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग शिविरों या प्रशिक्षण के दौरान वही पायलट उड़ान भर सकेंगे जिनके पास मान्य लाइसेंस, बीमा और बंधपत्र (बॉन्ड) होंगे और इनकी जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स विनियमन अधिनियम, 2022 के अनुसार बचाव उपकरण और ग्लाइडरों की जांच भी अनिवार्य होगी।
    बैठक में पायलटों से लिए जाने वाले न्यूनतम शुल्क और फीस संरचना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं को पायलट प्रशिक्षण देने के लिए आगे आएगा। शुरुआती दौर में प्रत्येक बैच से एक-एक पायलट को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बिलासपुर के अधिक से अधिक युवा एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ें और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलें।
    उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक अभिमास संस्थान मनाली द्वारा उन्नत पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 70 पेशेवर पायलट भाग लेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से भी 20 से अधिक पायलट इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही 12 से 15 अक्टूबर तक पुणे की एक संस्था भी बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बिलासपुर को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित एयरो स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया, जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा अभिमास संस्थान मनाली के प्रभारी गिमौर सिंह, कलूर पैराग्लाइडिंग संघ के अध्यक्ष पुनीत चंदेल तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.