Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में आज से 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान“
    सिरमौर

    सिरमौर में आज से 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान“

    By Himachal VartaSeptember 18, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में पोषण माह के अन्तर्गत ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान“ का आयोजन आज से 16 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा यह जानकारी आज यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन गर्ग ने इस अभियान को खंड पच्छाद से आरंभ करते हुए दी। इस अभियान में 150 से अधिक की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा विशेष शिविरों के माध्यम से उचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान“ थीम पर चलाया जाएगा।
    इस अवसर पर स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनीयां भी लगाई गई और पोषण संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर यह लोगों से आवाहन किया कि वह पुराने समय में उपयोग किए जाने वाले मोटे अनाज का उपयोग एवं उपभोग करें ताकि हमारा स्वास्थ्य सही रहे।
    खंड चिकित्सा अधिकारी ,पच्छाद डॉक्टर पुनीत शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच एवं जानलेवा बीमारियों की पहचान की जाएगी तथा मोटापे, कैंसर, ट्यूबर क्लोसिस ,उच्च रक्तचाप, बच्चों में खून की जांच,एवं अन्य समस्त बीमारियों की जांच की जाएगी। किशोरियों को स्कूलों में निजी स्वच्छता, अल्प रक्तता, तथा पोषण एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। अभियान के सफल आयोजन हेतु समस्त प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई।
    इस अवसर पर पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा, आयुष विभाग से डॉक्टर आस्था मारवाह व आयुष चिकित्सा अधिकारी ने भी महिलाओं के खान पान एवं योग के नित प्रयोग बारे अवगत करवाया।
    कृषि विभाग से आए डॉक्टर अतुल चौधरी ने कृषि के रूप में मोटे अनाज के महत्व के बारे में बताया तथा प्रत्येक परिवार में एक खेत ऐसा खेती के लिए प्रयोग में लाने के लिए कहा जिसमें निजी उपभोग के लिए मोटे अनाज की खेती की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.