नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से आरंभ हुए आश्विन नवरात्र मेला का आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य मेला अधिकारी राजीव सांख्यान तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी पूजा अर्चनाकर आषीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह मेला आज से आरंभ होकर 7 अक्तूबर,2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें हिमाचल से ही नहीं बल्कि राज्य के साथ लगते हरियाणा राज्य से भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मेला स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कानून व्यवस्था के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों को मेले के दौरान कड़े प्रबंध करने के आदेश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त मेला स्थल में स्वच्छता, पेयजल तथा विद्युत की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए दी जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं को भी जांचा।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Friday, June 5
