Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने समाज में वृद्धजनों के अनुभावों तथा युवा पीढ़ी को उनके माध्यम से मिलने वाले संस्कारों की महता पर विशेष बल दिया।
    सिरमौर

    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने समाज में वृद्धजनों के अनुभावों तथा युवा पीढ़ी को उनके माध्यम से मिलने वाले संस्कारों की महता पर विशेष बल दिया।

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय तथा आस्था वैलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा वारिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना 2024-25 के अर्न्तगत आयोजित हुए जागरूकता एवं प्रचार शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रियंका वर्मा ने समाज में वृद्धजनों के अनुभावों तथा युवा पीढ़ी को उनके माध्यम से मिलने वाले संस्कारों की महता पर विशेष बल दिया। उन्होंने युवा पीढी से वृद्धजनों को सम्मान देने तथा उनके साथ अधिक से अधिक समय व्यतित कर उनके अनुभवों से सीख लेने का आह्वाहन किया। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा तथा आस्था के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया तथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वृद्धजनों हेतु प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं हिमाचल प्रदेश माता पिता और अश्रित भरण पोषण अधिनियम, 2001 की जानकारी के साथ युवाओं तथा वृद्धों में अंतर-पीढ़ीगत संबध बारे भी चर्चा की गई तथा योजनाओं सम्बन्धी पैम्पलेटस भी वितरित किए। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जिसमें एम.आर. एडल्ट होम के विशेष सक्षमों, डीएड कालेज के विद्यर्थियों तथा वरिष्ठ नागरिक कविता एवं ललित शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुती दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।  शिविर में 100 से अधिक वृद्धजन, युवा विद्यार्थी, जिला कल्याण कार्यालय के कर्मी, आस्था के पदाधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.