Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»गीत-संगीत से बताई सरकारी योजनायें
    कुल्लू

    गीत-संगीत से बताई सरकारी योजनायें

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने विशेष प्रचार अभियान के तहत बंजार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के धार गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
    विभाग के अनुमोदित दल गीत एवं संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को हिम स्वावलंबन योजना, अनुसूचित जाति के लिये व्यावसायिक योजना, हस्तशिल्प विकास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यमिता विकास योजना की जानकारी सरल और रोचक अंदाज़ में दी।
    कलाकारों ने बताया कि हिम स्वावलंबन योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को टैक्सी, ट्रक, ढाबा और लघु व्यवसायों के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत स्थायी निवासियों को घर बनाने या मरम्मत करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
    कार्यक्रम में नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया और युवाओं को जागरूक किया गया कि नशा किस प्रकार जीवन और समाज को प्रभावित करता है और इससे दूर रहना क्यों जरूरी है।
    ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है और लाभ उठाने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
    इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती प्रेमलता व प्रभा देवी, महिला मंडल प्रधान उर्मिला देवी, महिला मंडल की अन्य सदस्याएँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.