पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)पांवटा पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि शिलाई उपमंडल की ग्वाली पंचायत के तीन युवक हरिद्वार से वापस लौटते समय यहां नहाने के लिए नदी में उतरे डूब गए। तेज़ लहरों में बहे युवक अमित (23 वर्ष) पुत्र जोगी राम, कमलेश (22 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह और रजनीश (20 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव व डाकघर ग्वाली तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी हैं। जानकारी के अनुसार कि तीनों युवक हरिद्वार से लौटते समय यमुना घाट पर स्नान करने आए थे और नदी में नहाने उतर गए और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घाट पर मौजूद एक युवक के पिता ने भी नदी में उतरने की कोशिश की, मगर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा साहिब और पुलिस प्रशासन ने भी मौके का दौरा किया। वर्तमान में गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Breakng
- सोलन ज़िला के 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता – मनमोहन शर्मा
- 25 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित – जोगिन्द्र प्रकाश राणा
- बीती रात नेशनल हाईवे पर पड़े दो घायलों को डा राजीव बिंदल ने अपनी गाडी से अस्पताल पहुंचाया
- मतदान केंद्रों में संशोधन
- बड़ू साहेब गर्ल हॉस्टल के वाशरूम में वीडियो बनाने में सफाई कर्मी गिरफ्तार
Saturday, May 23
