Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू, मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी एक्स-रे रिपोर्ट
    मंडी

    ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू, मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी एक्स-रे रिपोर्ट

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   :-   राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दिन-प्रतिदिन आधुनिक रूप ले रही हैं। मरीजों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए अब अस्पताल में एक्स-रे सेवाओं को भी पूरी तरह से डिजिटलीकृत कर दिया गया है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
    बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक एक्स-रे किए जाते हैं। पहले मरीजों को एक्स-रे करवाने के बाद फिल्म तैयार होने तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब इस नई व्यवस्था से मरीजों को एक्स-रे करने के बाद फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
    उन्होंने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट सीधे संबंधित डॉक्टर के कंप्यूटर सिस्टम पर पहुंच जाएगी,जो मरीज का उपचार कर रहा है। डॉक्टर ऑनलाइन ही रिपोर्ट देखकर तुरंत उपचार शुरू कर सकेंगे।
    अब मरीज के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी एक्स-रे रिपोर्ट
    डॉ. चौहान ने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट को मरीज के मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि मरीज को रिपोर्ट कहीं भी और कभी भी दिखाने या इस्तेमाल करने में आसानी होगी। यह व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस, तेज़ और पारदर्शी है।
    उन्होंने बताया कि इस सुविधा से मरीजों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली भी और अधिक आधुनिक बनेगी। डिजिटल एक्स-रे प्रणाली से रोग की पहचान और इलाज की दिशा तय करने में अधिक सटीकता आएगी। साथ ही अस्पताल का मेडिकल रिकॉर्ड भी सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संग्रहीत हो सकेगा।
    उन्होंने कहा कि इससे पूर्व करसोग अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची सिस्टम भी शुरू किया गया हैं, जिसे मरीजों और स्थानीय लोगों ने अत्यंत सराहा हैं । अब एक्स-रे रिपोर्ट का डिजिटलीकरण होने से अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
    डॉ. चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से करसोग अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को और बेहतर व सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
    —
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.