Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»धन्वंतरी दिवस पर बरच्छवाड़ में आयुर्वेदिक जांच शिविर का आयोजन योग, औषधीय पौधों की लगाई गई प्रदर्शनी
    मंडी

    धन्वंतरी दिवस पर बरच्छवाड़ में आयुर्वेदिक जांच शिविर का आयोजन योग, औषधीय पौधों की लगाई गई प्रदर्शनी

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  :-   धन्वंतरी दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के सौजन्य से उपमण्डल सरकाघाट के बरच्छवाड़ में एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब छोटी काशी ने दवाइयों के वितरण में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान शिविर में आए लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं।
    शिविर का शुभारंभ उपमण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता ने भगवान धन्वंतरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मर्म चिकित्सा, कपिंग थेरेपी, प्रकृति परीक्षण, सुगर टैस्ट, ऋतुचर्या, दिनचर्या, आहार-विहार और योगा एवं योगासन पर विशेष जानकारी दी गई।
    शिविर में औषधीय पौधों की एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें आमजन को खाने योग्य औषधीय जड़ी-बूटियों और उनसे बने पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। आयुर्वेद की पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
    शिविर में डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. रेणुका, डॉ. सरिता, डॉ. दीपिका, डॉ. अरविन्द शर्मा, डॉ. पुष्पेन्द्र, डॉ अनिल और डॉ. नेहा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम व पैरामेडिकल स्टाफ किरन, अश्वनी, योगा श
    निर्देशक अविनाश ठाकुर व सपना ने सेवाएं प्रदान कीं।
    इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आठवाँ पोषण माह भी मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार की महत्ता के बारे में बताया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.