Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए डॉ. प्रेम सिंह के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा- विधानसभा उपाध्यक्ष
    सिरमौर

    श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए डॉ. प्रेम सिंह के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा- विधानसभा उपाध्यक्ष

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने माईना बाग स्थित डॉ• प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं रेणुका विधान सभा क्षेत्र से विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर, उनकी प्रतिमा पर सपरिवार माल्यापर्ण किया।
    विनय कुमार ने स्वर्गीय डॉ• प्रेम सिंह की स्मृति में आंवला काओ पौधारोपण कर हरित हिमाचल, खुशहाल हिमाचल का संदेश दिया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्वर्गीय डॉ• प्रेम सिंह, पूर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र के छः बार विधायक रहे। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह को इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा की श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को  सदैव याद रखा जायेगा। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सिविल अस्पताल ददाहु में स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की याद में आयोजित रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया तथा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को निःसंकोच रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
     किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत मदों को जीवन दान देता है।
    उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस दिन डॉ. प्रेम सिंह की जयंती तथा पुण्यतिथि की स्मृति में युथ कांग्रेस और एन एस यू आई द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।
    विनय कुमार के सुपुत्र आर्या कुमार ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया।
    विनय कुमार ने रक्तदाताओं को इस अमूल्य योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।  इस रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान 38  यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
    रक्तदान शिविर के दौरान डा• निशि जसवाल ने बताया कि सिरमौर जिला में 17 सितम्बर से 01 अक्तूबर,2025 तक सशक्त नारी अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित तथा पंजीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अबतक 161 लोगों का पंजीकरण हुआ है तथा 98 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ, डीएसपी मुकेश डडवाल, बीडीओ संगडाह पूजा नेगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, मोहन लाल, प्रधान परिषद के अध्यक्ष विरेन्द्र ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ददाहु पंकज गर्ग, योगी ठाकुर, भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.