Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपायुक्त ने कंपनी को एक हफ्ते में प्रस्तावित योजना की विस्तृत प्रेजेंटेशन देने के दिए निर्देश
    शिमला

    उपायुक्त ने कंपनी को एक हफ्ते में प्रस्तावित योजना की विस्तृत प्रेजेंटेशन देने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaSeptember 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां शिमला शहर में गैस वितरण नेटवर्क के विकास और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) की आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि शहर में गैस वितरण नेटवर्क का विकास शहरी प्रदूषण कम करने, रसोई गैस सिलेंडरों पर निर्भरता घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन इसके साथ साथ यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक अहम् विषय भी है जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि शिमला शहर पूरा पहाड़ी पर बसा हुआ है और अन्य शहरों के मुकाबले यहां की भौगोलिक परिस्थिति भी अलग है। भूस्खलन के मध्यनजर पाइप लाइन को किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है उस दृष्टि से भी विचार किया जाना चाहिए।
    कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के शिमला और मंडी शहर के लिए गैस वितरण नेटवर्क का प्रस्ताव दिया है और ऊंचाई की दृष्टि से यहां पर गैस वितरित करना सुरक्षित है।
    उपायुक्त ने कंपनी के अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर शिमला शहर के लिए प्रस्तावित योजना पर विस्तृत प्रेजेंटेशन देने को कहा ताकि इस पर आगे कार्य किया जा सके।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक सिंघल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) ओशिन शर्मा, डीएफएससी शिमला नरेंद्र धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.