Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    चंबा

    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

    By Himachal VartaSeptember 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    चंबा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो सहित अन्य प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित परिवारों से संवाद किया तथा उनकी कठिनाइयों को सुना।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम चंबा और खंड विकास अधिकारी मैहला को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा।
    उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया।
    इस दौरान उन्होंने कुठेड़ गांव का दौरा कर बीपीएल परिवारों से भेंट की और उनके रहन-सहन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा को निर्देश दिए कि कुठेड़ गांव के सभी गरीब परिवारों को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।
    उन्होंने गांववासियों को बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक भी किया।
    उल्लेखनीय है कि उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल नें जिला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं उन्होंने उप मंडल सलूणी, तीसा, भाटियात, चम्बा और भरमौर में स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
    इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कुठेड़ तमन्ना बंसल, सदस्य जिला परिषद मनोज कुमार, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.