Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला बिलासपुर में जागरूक किये एक लाख लोगः राहुल कुमार
    बिलासपुर

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला बिलासपुर में जागरूक किये एक लाख लोगः राहुल कुमार

    By Himachal VartaSeptember 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
    जिला में नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 में देश के 272 जिलों को नशे के मामलों में सर्वाधिक संवेदनशील श्रेणी में चयनित किया था, जिनमें जिला बिलासपुर को वर्ष 2023 में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत जिला बिलासपुर में शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से लगभग एक लाख लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया है।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन मिलकर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अभियान को अधिक तीव्रता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खेल विभाग को जिला स्तर पर मैराथन दौड़ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से बताया कि राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में “नशा मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना” विषय पर दो दिवसीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं के लिए सेमिनार एवं अन्य गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। साथ ही कहा कि राजकीय महाविद्यालय जुखाला को नशा मुक्त परिसर घोषित किया जाएगा।
    उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर पर नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो पंचायतें स्वयं को नशा मुक्त घोषित करेंगी, उन्हें 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
    राहुल कुमार ने कहा कि जिला बिलासपुर में शीघ्र ही नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र स्थापना के लिए मध्य हिमालयन परियोजना के भवन का चयन किया गया है। पूर्व में वन विभाग द्वारा 19 हजार रुपए मासिक किराया तय किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने यह मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो सरकारी भवन वर्तमान में उपयोग में नहीं है, उन्हें पूरे प्रदेश में निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार का यह अहम निर्णय केवल बिलासपुर जिला के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए कारगर साबित होगा। उपायुक्त ने इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
    उन्होंने कहा कि जिला में प्रहार योजना भी लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत नशे के रोकथाम, पुनर्वास, जागरूकता, हानि में कमी और पुनः एकीकरण पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए अदानी फाउंडेशन की ओर से 45 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही बताया कि नशा निवारण अभियान के अंतर्गत हाल ही में प्रकाश चंद बंसल ने पॉडकास्ट कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो जिला में एक नई पहल है। उपायुक्त ने उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।
    बैठक में समिति के सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.