Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया प्रेरित
    मंडी

    प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया प्रेरित

    By Himachal VartaSeptember 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   कृषि  विभाग के द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत रेफल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इस अवसर पर जिला मंडी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल और उप परियोजना निदेशक डॉ. हितेंद्र ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें ताकि उत्पादन लागत कम हो और आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें प्रेरित किया कि वे इस पद्धति को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण भी सुनिश्चित करें।
    गोष्ठी के दौरान आत्मा अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों और इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के खेती करना स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, खंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित सलवाहन, कोट, चाम्बी, अप्पर बेहली तथा पाली पंचायत के उन्नतशील किसान उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.