नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” बैनर तले आयोजित रचनात्मक गतिविधियों का सफल समापन हुआ। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन समिति द्वारा 15 से 23 सितम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से निर्णायकों को प्रभावित किया। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा।
प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने ‘सृजन’ टीम और आयोजन समिति की सराहना की। समापन अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. देवराज शर्मा, निर्णायक मंडल और शिक्षकगण उपस्थित रह
