बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- सहायक अभियंता ई० सन्नी जगोता विद्युत उपमंडल न०-1 बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जबली, कोठीपुरा, नौणी, छडोल, घागस, बैरी, बरमाना व पंजगाई में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वह 29 सितम्बर, 2025 तक जमा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं से 12 लाख 20 हजार 867 रुपये, व्यावसायिक से 8 लाख 88 हजार 283 रुपये, कृषि से 70 हजार 834 रुपये, सरकारी एवं अर्ध-सरकारी उपभोक्ताओं से 3 लाख 38 हजार 539 रुपये, अस्थाई से 38 हजार 900 रुपये, जल शक्ति विभाग से 90 लाख 12 हजार 411 रुपये तथा लघु उद्योग से 55 हजार 697 रुपये की बकाया राशि लम्बे समय से प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि लम्बिल बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं से बार-बार अपील की गई है तथा नोटिस भी भेजे गये है। परन्तु सम्बन्धित उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई है।
उन्होंने सूचित किया है कि अगर लम्बित बिजली बिल दिनांक 29 सितम्बर, 2025 तक जमा नहीं करवाए गए तो उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अन्य नोटिस के अस्थाई तौर पर काट दिए जाएंगे तथा कनेक्शन पुनः जोड़ने के लिए 250 से 500 रुपये अतिरिक्त वसूले जाएंगे, जिसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।
