Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे किया
    सोलन

    गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे किया

    By Himachal VartaSeptember 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सांस्कृति दल द्वारा सोलन ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
    हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा आज कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ममलीग व सायरी में गीत-संगीत के माध्यम से सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी।
    कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
    ग्रामीणों को गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 45 रुपए से बढ़ाकर 51 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस के दूध के मूल्य को 55 रुपए से बढ़ाकर 61 रुपए प्रति लीटर करने के विषय में अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि सरकार के इस निर्णय से पशुपालकों की आर्थिकी में आशातीत सुधार हो रहा है।
    ग्रामीणों को अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
    शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बनोह खरड्हट्टी में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के बारे में अवगत करवाया गया। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना में आपदा प्रभावित, विधवा, तलाकशुदा और दिव्यांगजन शामिल हैं।
    कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों की और अपनी रूचि बढ़ाने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद, ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी के प्रधान कृष्ण दास, ग्राम पंचायत सायरी के उप प्रधान संजीव मेहता, ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान संदीप ठाकुर, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य बनोह खरड़हट्टी लेख राम, चम्पा देवी, वीरेन्द्र कुमार व ग्रामीण उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.